मथुरा

मथुरा के फरह के दीनदयाल धाम में आठ को आएंगे मुख्यमंत्री

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। फरह में  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 अक्तूबर को दीनदयालधाम आएंगे। वह यहां किसानों एवं युवाओं को संबोधित करेंगे। दीनदयाल धाम में लगने वाले चार दिवसीय मेले के दूसरे दिन योगी यहां आएंगे। इसके लिए आयोजकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर दीनदयाल धाम में 7,8,9 एवं 10 अक्तूबर को मेला लगेगा। मेले का शुभारंभ 7 अक्तूबर को कलश यात्रा के साथ होगा। 8 को मुख्यमंत्री के संबोधन के साथ शाम को ब्रज के मयूर एवं चरकुला नृत्य की प्रस्तुति होगी। रात में कवि सम्मेलन होगा। 9 को स्वस्थ्य गोवंश, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लोकगीत, मेंहदी एवं विराट कुश्ती दंगल का आयोजन होगा। शाम को पूर्णिमा दीदी भजन सुनाएंगी। रात्रि में जिकडी भजन होंगे। मेले के आखिरी दिन नारी सम्मेलन, कुश्ती दंगल एवं नृत्य नाटिका का आयोजन होगा। समिति के पदाधिकारी सोहनलाल शर्मा, मनीष अग्रवाल एवं नरेंद्र पाठक व्यवस्थाओं में जुटे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button