मथुरा
मथुरा-व्रन्दावन के आबादी क्षेत्रों में आतिशबाजी का भंडारण मिला तो होगी कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। दशहरा व दीपावली के त्याहारों के दृष्टिगत मथुरा-वृन्दावन स्थित पटाखे के लाइसेन्सधारी दुकानों/गोदामों का सहायक पुलिस अधीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक आशना चौधरी एवं नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्र ने अग्निशमन विभाग की टीम के निरीक्षण किया। निर्देश दिए गए कि निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट द्वारा आतिशबादी की दुकानों व गोदामों के स्टॉक रजिस्टर, स्टाक व लाइसेन्स की जांच की गयी। कृष्णानगर क्षेत्र व मंडी चौराहा क्षेत्र में तीन गोदामों व दुकानों का गहनता से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए कि पटाखे स्टोर करने व बेचने में सुरक्षा नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाये। सुरक्षा नियमों की अनदेखी अथवा लाइसेन्स की शर्तों का उल्लघंन करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर लाइसेन्स रद्द करने की कार्यवाही भी की जाएगी। यह भी स्पष्ट किया गया कि निर्धारित स्थान पर ही लाइसेन्स की तय सीमा के अनुसार स्टाक रखा जाये तथा घनी आबादी, स्कूल, अस्पताल व अन्य संवेदनशील इलाकों से दूर ही सुरक्षित भण्डारण किया जाए। दुकानों व गोदामों पर अग्निशमन यंत्र, पानी और रेत की समुचित व्यवस्था करना अनिवार्य है। साथ ही आतिशबाजी स्थलों पर धूम्रपान और ज्वलनशील पद्वार्थो का प्रयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है।



