भरत पुर

शरद पूर्णिमा पर ठाकुरजी को लगाया 101 किलो दूध से बनी खीर का भोग

आसमां की चांदनी में अमृत वर्षा से शीतल हुई खीर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर शहर सहित उपखड मुख्यालय क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में स्थित मन्दिरों सहित घरों में अश्विन मास की शरद पूर्णिमा का पर्व जिसे नवन्ना पूर्णिमा, कोमेदी पूर्णिमा, कोजागिरी पूर्णिमा, कुमार पूर्णिमा आदि भी कहा जाता है, 25 अक्टूवर रविवार को बडे धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक श्रद्धा के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन के साथ मनाया गया। जहां श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के दर्शन करते हुए भगवान से परिवार में सुख, शांति, समृद्धि कायम रहने के साथ विश्व कल्याण की मनोकामनाएं मांगी गई। वहीं पण्डित पुष्पेन्द्र मिश्र, राघवेन्द्र शर्मा, महेश शर्मा के अनुसार पूर्णिमा तिथि 25 अक्टूवर रविवार की सुबह 11 बजकर 55 मिनट से शुरु होकर 26 अक्टूवर की सुबह 09 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगी। इस दौरान भुसावर के हिण्डोन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन कोठी वाले हनुमान जी मन्दिर परिसर में मन्दिर के पुजारी राघवेन्द्र जती के सानिध्य में भक्तों द्वारा विशेष सजावट करते हुए ठाकुर जी का धवल पोशाक में श्रंगार किया गया, वहीं महिला सत्संग मण्डल द्वारा ढोलक, झांझ मंजीरा की थाप पर हरि नाम संकीर्तन करते हुए भगवान को रिझाते हुए अपनी अरदास लगाकर रविवार 25 अक्टूवर को 101 किलो दूध से बनी खीर बनाकर देर रात्रि को चन्द्रमा की चांदनी में रखकर चन्द्रमा की शीतल किरणों से शीतल हुई खीर का ठाकुरजी को रात के 12:00 बजे भोग लगाया गया। वहीं इस दौरान मन्दिर परिसर हरे रामा,,हरे कृष्णा की गूंज एवं घंटे घड़ियाल की गूंज से गूंजायामान हो उठा। वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात में दूध,चावल और चीनी के मिश्रण से तैयार खीर का सोमवार को प्रातःकाल प्रसादी के रुप में वितरण किया गया। मान्यता के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात बनी हुई खीर को ग्रहण करने से खासकर दमा रोगियों को काफी लाभ मिलता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button