सिंगरौली

गांधी-शास्त्री जयंती पर जिला कांग्रेस शहर ने श्रद्धांजलि सभा एवं गोष्ठी का किया आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर के अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान के नेतृत्व एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवानगर के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय की अध्यक्षता में अमलोरी कॉलोनी स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए सत्य, अहिंसा, सादगी, त्याग और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से देश को स्वतंत्रता के आंदोलन में एकजुट किया और उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण की मिसाल कायम की। उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
पूर्व महापौर रेनू शाह ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के माध्यम से समाज को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपने सादगीपूर्ण जीवन और ईमानदार नेतृत्व से देशवासियों के सामने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। दोनों महान विभूतियों के विचार और आदर्श आज भी देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए प्रासंगिक हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवानगर अध्यक्ष पंकज पाण्डेय ने कहा कि महात्मा गांधी जी का सत्य और अहिंसा का संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री जी का त्याग, सादगी और देशभक्ति आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वर्तमान समय में गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और शास्त्री जी के आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। कांग्रेस कार्यकर्ता दोनों महान विभूतियों के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पं. राम अशोक शर्मा, रामशिरोमणि शाहीवाल, रूपेश चन्द्र पाण्डेय, मनोज दुबे, सुरेश दुबे, शालिनी श्रीवास्तव, अमित द्विवेदी, के.डी. सिंह, बृजेश यादव, डी.पी. पटेल, निरंजन सिंह, अंगीरा यादव, आशुतोष सिंह, मो. जुल्फिकार अली, अजय सिंह, विनोद मंडल, देवलाल शाह, देवपति सिंह वैश्य, अनिल सिंह, ललित सिंह, सभापति सिंह गोड़, लखनलाल शाह, बी.एन. त्रिपाठी, रामसागर शाह, सुषमा वर्मा, रामगोपाल पाल, अनिल वैश्य, विजय शाह, विनय दुबे, सौरभ सिंह, अजय सिंह चंदेल डब्बू, मोनिश खान, राम पुकार शाह, संध्या प्रसाद, संध्या सिंह, रमाशंकर शाह, अशोक कुशवाहा, अवनीश दुबे, डी.पी. सिंह, विद्या सागर वैश्य, बी.के. श्रीवास्तव, रामबृज कुशवाहा, बबुआ सिंह, गंगा शाह, मुकेश शर्मा, दीपक दुबे, कुन्दन पाण्डेय, अतुल शुक्ला, कमल सिंह, अभिजीत दुबे, संजय सोनी, रितेश शाह, मनीष कुशवाहा, अशलम, अभय द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button