बरेली

रिठौरा में हर्षोल्लास से मनी गांधी-शास्त्री जयंती, भजनों से गूंजा क्षेत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली / रिठौरा। नगर पंचायत रिठौरा एवं ग्रामीण अंचल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। ‘वैष्णव जन तो…’ और ‘रघुपति राघव’ भजनों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खेलकूद प्रतियोगिताएं और स्वच्छता अभियान चलाया गया।
नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन शकुंतला देवी ने ध्वजारोहण कर गांधी और शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी राजीव कुमार शर्मा, बिजली दफ्तर में एसडीओ अरुण कुमार, एसबीआई शाखा में प्रबंधक सुमित कौशल और बीआरसी केंद्र पर बीईओ शशांक शुक्ला ने तिरंगा फहराया।
दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य आशीष कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय रिठौरा में एकता सक्सेना, कलारी में डॉ. शिखा अग्रवाल, उच्च प्राथमिक कुंवरपुर बंजरिया में डॉ. विनय कुमार, कुंवरपुर नवीन में कृष्ण अवतार सक्सेना, नवीनगर में रेनू गुप्ता, नत्थू रंपुरा में शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार गंगवार और पीएन दीवान पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।
भंडसर में दीवान कॉन्वेंट पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ममता गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वच्छता अभियान में भाग लिया। सभी स्थानों पर सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button