पाकुड़

झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाई गांधी जयंती

JMM workers celebrated Gandhi Jayanti.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती मनाई। इस दौरान महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और समानता के प्रतीक थे। उनके आदर्शों और दिखाए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, सोनू आलम, आलमगीर आलम, सबूर अंसारी, फुरकान शेख सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button