मथुरा

संत प्रेमानंद का एक और भक्त लापता,युवक के पिता बोले- बेटा नहीं मिला तो परिवार सहित देंगे जान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मथुरा। व्रन्दावन में युवक के पिता राजवीर ने कहा कि उनके बेटा अनुज चौधरी ने 26 जून को संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली थी। दीक्षा लेने के बाद वह आश्रम से घर चला गया। तीन जुलाई को वह घर से आश्रम संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए निकला। वह अपने साथ आश्रम से मिली कंठी माला और तीन पुस्तकें लेकर चला था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला। पिता ने सादाबाद थाने में 5 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पिता ने बताया कि अनुज पिछले तीन महीने से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। उनका आरोप है कि वह और उनके परिजन तीन महीने से बेटे की तलाश में भटक रहे हैं, लेकिन आश्रम प्रबंधन न तो अंदर जाने देता है और न ही कोई स्पष्ट जानकारी देता है। बीते दिन आश्रम परिसर के पास मिले एक साधु ने दावा किया था कि उन्होंने मेरे बेटे को आश्रम के भीतर देखा है। इसके बाद से ही हम आश्रम के मुख्य द्वार पर बैठने को मजबूर हैं। हाल ही में आश्रम से जुड़े एक अन्य युवक की मृत्यु का हवाला देते हुए पिता ने आशंका जताई कि उनके बेटे के साथ भी कोई अनहोनी न हो जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिनों के भीतर उनके बेटे से नहीं मिलाया तो तो वे अपनी पत्नी और चार बेटियों के साथ आश्रम के बाहर ही जान दे देंगे। दिनभर चले धरने के बाद देर शाम करीब साढे़ सात बजे आश्रम पहुंचे सीओ वृंदावन ने परिजनों से बात की। सीओ ने आश्वासन दिया कि पुलिस उनके बेटे को तलाशने में हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि आश्रम के रिकॉर्ड की जांच कराई गई। रिकार्ड के अनुसार युवक आश्रम में नहीं है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button