मथुरा

डेंगू-मलेरिया के खिलाफ मैदान में उतरा स्वास्थ्य विभाग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। बारिश के बाद मच्छरजनित बीमारियों के बढ़ते खतरे के बीच स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और मलेरिया समेत संचारी रोगों की रोकथाम के लिए कमर कस ली है। जिले में एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर निगम, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग समेत अन्य विभाग मिलकर लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक करेंगे। 12 से 31 अक्तूबर तक चलने वाले दस्तक अभियान में स्वास्थ्यकर्मी घर-घर पहुंचकर लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करेंगे और बचाव के उपाय बताएंगे। सीएमओ डॉ. राधावल्लभ ने बताया कि इस बात पर है कि मच्छरों के पनपने की जगहों को खत्म किया जाए। लोगों से पानी के बर्तन, ड्रम और टंकियों को ढककर रखने तथा सप्ताह में कम से कम एक बार पानी खाली कर बर्तनों को साफ करने की अपील की गई। टूटे बर्तन, पुराने टायर, फूलदान और ऐसे अन्य सामान, जिनमें बारिश का पानी जमा हो सकता है, उन्हें घर या आसपास खुला न छोड़ने को कहा गया है। जहां पानी का जमाव रोकना संभव न हो, वहां विभागीय सलाह के अनुसार उपाय करने की बात कही गई। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से बुखार को हल्के में न लेने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button