साहेबगंज

उपायुक्त की अध्यक्षता में झारखंड शिक्षा परियोजना की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में झारखंड शिक्षा परियोजना की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा उनके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक,आईटीडीए संजय कुमार दास,सिविल सर्जन डॉ.रामदेव पासवान,जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार,जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी उमेश कुमार,जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार,जिला शिक्षा अधीक्षक उर्मिला हांसदा सहित प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी BPOएवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा योजनाओं की प्रगति एवं उनके बेहतर क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत किए गए।उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त सुझावों एवं निर्देशों के अनुरूप तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिये।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button