पाकुड़

एशियन गेम्स की स्वर्ण विजेता झारखंडी हॉकी खिलाड़ियों से मिले सीएम

CM met Asian Games gold-winning hockey players from Jharkhand.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

रांची। एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की झारखंडी खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। टीम की कप्तान सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग ने मुख्यमंत्री से अपने अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्वर्णिम उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि झारखंड की बेटियों का योगदान राज्य और देश के लिए गौरव की बात है। उनकी मेहनत, अनुशासन और जज्बे ने देश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता से झारखंड के खेल इतिहास में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ा है। इससे राज्य की युवा पीढ़ी और विशेषकर बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। विधायक कल्पना सोरेन ने भी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मौके पर हॉकी झारखंड के डीजी विजय शंकर सिंह, इंटरनेशनल रेसलिंग कोच सह सीईओ झारखंड रजनीश कुमार और जनरल सेक्रेटरी मनोज कुमार प्रसाद मौजूद रहे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button