पाकुड़

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर हुई बैठक

Meeting held regarding the Special Intensive Revision 2026

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के सफल क्रियान्वयन को लेकर समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि 10 अक्टूबर से फार्म-6 के डिजिटाइजेशन के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। वहीं, 12 अक्टूबर से बीएलओ घर-घर जाकर नोटिस प्राप्त मतदाताओं के दस्तावेजों का संकलन एवं सत्यापन करेंगे। उन्होंने ASDD मतदाताओं का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान किसी भी योग्य मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए। सभी कार्य पारदर्शिता, गंभीरता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। बीएलओ सुपरवाइजरों को अपने क्षेत्र के सभी योग्य मतदाताओं के फार्म भरवाए जाने की पुष्टि कर प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत संबंधित निर्वाचन कर्मी मौजूद रहे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button