ललितपुर

पन्द्रह बच्चों ने मुकम्मल किया कुरआन-ए-पाक, हुई दस्तारबंदी

जामा मस्जिद मकतब में जलसा-ए-गौसुलवरा का आयोजन

उलेमाओं ने बच्चों को दी धार्मिक शिक्षा की सीख
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। कस्बा मड़ावरा स्थित जामा मस्जिद के मकतब में दीनी तालीम हासिल कर रहे 15 बच्चों ने नाजरा-ए-कुरआन-ए-पाक मुकम्मल किया। बच्चों की दस्तारबंदी करते हुए उन्हें पगड़ी पहनाकर, फूलों की माला एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कुरआन-ए-पाक की तिलावत मुकम्मल होने के उपलक्ष्य में समाज की ओर से विशेष जलसा-ए-गौसुलवरा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के परिजन और बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। जलसे के दौरान कुरआन मुकम्मल करने वाले बच्चों की दस्तारबंदी कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उपस्थित उलेमाओं ने बच्चों को धार्मिक शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों से कुरआन-ए-पाक की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने तथा उसके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को दीनी तालीम के साथ अच्छे संस्कार और नैतिक मूल्यों की शिक्षा देना भी जरूरी है। जलसे की सरपरस्ती जामा मस्जिद के इमाम अताउत समद साहब ने की। उन्होंने मकतब में दीनी तालीम हासिल कर रहे बच्चों को कुरआन मुकम्मल करने पर मुबारकबाद दी। संचालन सुन्नी मुनब्बरी मस्जिद के इमाम आसिफ रजा साहब ने किया। अंत में बच्चों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआ की गई। आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। कुरआन मुकम्मल करने वाले बच्चों में जारा निजामी, अलीशा, अल्फिया, अलसिफा, नबीरा, गौसिया, फिरदौस, मु. हुजेल मंसूरी (चिश्ती), आदिल, अजिम, जियाद, हासिम, असद, नामे अली एवं हैदर अली ने नाजरा-ए-कुरआन मुकम्मल किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button