बरेली

नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर PDA साइकिल यात्रा रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज सांसद आंवला नीरज मौर्य के कार्यालय से PDA साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा बरेली से चलकर 9 अक्टूबर को सैफई पहुंचेगी।
यात्रा को मयंक शुक्ला पूर्व प्रवक्ता और आदेश यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख, समाजवादी पार्टी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष भुवनेश प्रधान, छात्र सभा महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल, युवजन सभा प्रदेश सचिव किशन यादव, सपा नेता अनुपम यादव, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह, आकाश यादव, अमन यादव, राहुल यादव, गौरव यादव, हरविंद यादव, राहुल दिवाकर, सोवित यादव, अरुण यादव, अनिकेत यादव सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नेताजी के विचारों और समाजवादी मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। यात्रा के माध्यम से सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button