केंद्र सरकार के ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत मंगलवार को पंचायत भवन बड़ागांव मे निःशुल्क एक्स-रे एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बाराबंकी। केंद्र सरकार के ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत मंगलवार को पंचायत भवन बड़ागांव मे निःशुल्क एक्स-रे एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 65 ग्रामीणों का निशुल्क एक्सरे करते हुए एक दर्जन से अधिक लोगो के बलगम जाँच के नमूने लिए गये।
मंगलवार को जिला क्षय रोग चिकित्सालय के तत्वाधान मे एचसीएफपीपीटी प्राइवेट संस्था द्वारा पंचायत भवन बड़ागांव मे निशुल्क एक्सरे जाँच शिविर का आयोजन किया गया।
एसटीएस मनीष श्रीवास्तव एसटीएलएस विनय कुमार एक्सरे टेक्निशियन महेंद्र सिंह की देखरेख में शाम तक कुल 65 लोगों के निःशुल्क एक्स-रे किए गए। इसके अतिरिक्त, संभावित लक्षणों वाले 14 मरीजों के बलगम के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य ग्राम वासियों को गंभीर बीमारियों से बचाना और उनके घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, बुखार या वजन घटने जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टरी सलाह लें और जांच कराएं। एसटीएस मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि क्षय रोग का इलाज संभव है, बशर्ते इसकी पहचान सही समय पर हो जाए यदि दो हफ्ते से अधिक समय तक खांसी या बुखार रहने पर तुरंत क्षय रोग की जांच कराने की सलाह दी।



