भरत पुर
वर्ष 2026 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत 10 को
राजीनामा से अधिक से अधिक प्रकरणों का हो निस्तारण।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर। वर्ष 2026 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत 10 सितंबर 2026 को न्यायालय परिसर भुसावर में होने जा रही है। तालुका विधिक सेवा समिति भुसावर के सचिव कन्नू जैन ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन एवं राजीनामा योग्य समस्त प्रकरणों के सफल निस्तारण हेतु सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट भुसावर एवं तालुका विधिक सेवा समिति, भुसावर के अध्यक्ष महोदय शशिकांत गुप्ता द्वारा बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें लंबित प्रकरणों यथा बैंकिंग सेक्टर, ऋण वसूली, पारिवारिक मुकदमे, प्री -लिटिगेशन एवं अन्य सभी प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरणों के निस्तारण को लेकर चर्चा की गई साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत का महत्व बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से सस्ता सुलभ व शीघ्र न्याय दिलाया जा सकता है जिसमें पक्षकारों को आपसी सामंजस्य, सद्भाव और समझाइश से अधिक से अधिक पारिवारिक मुकदमे एवं अन्य प्रकरणों का शीघ्र ही निस्तारण किया जा सकता है जिससे पक्षकारों को कोई परेशानी भी ना हो और ना ही कोई अधिक खर्च हो। इस अवसर पर बार संघ अध्यक्ष नवीन कुमार पांडे, चंद्रशेखर तिवारी, सुशील कुमार पांडे, प्रकाश चंद, महेश मीणा, सुरेंद्र चौधरी एवं अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।



