बाराबंकी
मोटरसाइकिल में टक्कर के बाद लाठी डंडों से मारपीट कान में गंभीर चोट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के फूलवरिया बाग रसौली में मोटरसाइकिल में टक्कर मारने के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि करीब एक दर्जन लोगों ने लाठी डंडों और लोहे की रॉड से दो युवकों पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्राम मदारन निवासी पवन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बीते शनिवार 3 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। मिडिल स्कूल के सामने पहुंचते ही गोविन्द, शिवा,बाबी कपिल व गौरव समेत अन्य लोगों ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपियों ने फोन कर अन्य साथियों को बुला लिया और लाठी डंडों व लोहे की रॉड से दोनों की पिटाई शुरू कर दी। पवन कुमार के अनुसार हमले में उसके कान पर गंभीर चोट आई जिससे सुनाई देना बंद हो गया। वहीं उसके साथी के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया जिससे उसे गंभीर चोट आई और तीन टांके लगाए गए। दोनों ने जिला चिकित्सालय बाराबंकी में उपचार कराया।
पीड़ित ने आरोपियों से भविष्य में भी जान माल का खतरा बताते हुए पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराने और कार्रवाई की मांग की है।



