रोटरी क्लब शामली स्टार की नई कार्यकारिणी का गठन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। रोटरी क्लब शामली स्टार की बैठक कैराना रोड स्थित होटल विराज में आयोजित की गई। इसमें वर्ष 2027-28 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। अमित जैन को अध्यक्ष, रजत बिंदल को सचिव और आगम मित्तल को कोषाध्यक्ष चुना गया।
बैठक में वर्तमान अध्यक्ष नितिन तायल, सचिव शुभम जैन और कोषाध्यक्ष अंकित गोयल ने क्लब की ओर से किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी। साथ ही आगामी सेवा कार्यों और कार्यक्रमों की रूपरेखा सदस्यों के समक्ष रखी गई। सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राहुल तायल, निखिल एरन, अंकुर आर्य, अखिल तायल, अमित अरोड़ा, सुमित गोयल, शिवाणु बंसल, रोहित बांगा, सीए आकाश गुप्ता, गौरव सेंगल, अंकित मित्तल, ऋषभ जैन, अभिनव जैन, मनीष तायल, ऋषभ गर्ग, आकाश जैन, गौरव सांगल सहित क्लब के सदस्य मौजूद रहे। सदस्यों ने सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।



