शामली

बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। शहर के कैराना रोड स्थित सपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित बंसल के कार्यालय पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश का युवा बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार से परेशान होकर आंदोलन कर रहा है, जबकि सरकार युवाओं की आवाज दबाने का काम कर रही है।

सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ताना, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमित बंसल और रवि बालियान ने राज्यसभा सांसद का फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के साथ पीडीए की एकजुटता, सामाजिक न्याय, समान भागीदारी और मिशन-2027 को लेकर चर्चा की गई। सांसद ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि युवा बेरोजगारी, महंगाई और वोट चोरी के मुद्दे को लेकर जागरूक हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के स्तर पर वोट चोरी के जरिए एक पार्टी को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा युवाओं के साथ खड़ी है और उनकी लड़ाई लड़ रही है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी जनहित में घोषणा पत्र जारी करेगी और उसमें किए गए वादों को पूरा करने का प्रयास करेगी। इस अवसर पर राजीव राणा, शमीम सिद्दीकी, नाजिम खान, विक्की कसेरवा, चौधरी कलीम हसन, डॉ. दीपा पंवार, सच्चू प्रधान आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button