शामली

दहेज उत्पीड़न और गर्भपात कराने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और गर्भपात कराने के मामले में झिंझाना पुलिस ने वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है!पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर 2026 को थाना झिंझाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
मामले में पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में गुरुवार को चलाए जा रहे महिला अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत झिंझाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खालिद पुत्र रसीद निवासी ग्राम फतेहपुर, थाना झिंझाना, शामली को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button