साहेबगंज

जातीय जनगणना मेंOBCके लिए अलग कॉलम की मांग पर साहिबगंज में कांग्रेस का हल्लाबोल,उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज जिले में जातीय जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्गOBCके लिए अलग कॉलम शामिल करने की मांग को लेकर शनिवार को साहिबगंज जिला कांग्रेसOBC विभाग ने जोरदार प्रदर्शन किया।मार्च का नेतृत्वOBCविभाग के साहिबगंज जिलाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने किया।आगे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शुरू हुए इस मार्च में कांग्रेस नेताओं औरOBCसमाज के सैकड़ों लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर अपनी मांग बुलंद की।मार्च के बाद कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।प्रदेश सचिव अनिल ओझा ने कहा कि जातीय जनगणना से ही विभिन्न सामाजिक वर्गों की वास्तविक जनसंख्या और सामाजिक-आर्थिक स्थिति का सटीक आकलन हो पाएगा,जिससे पिछड़ों के लिए बेहतर योजनाएं बनेंगी।वही जिलाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने कहा कि अलग कॉलम नहीं होने सेOBCकी वास्तविक स्थिति का सही आकलन नहीं हो पाएगा।अलग कॉलम से शिक्षा, रोजगार और आर्थिक भागीदारी पर बेहतर नीति बनाने में मदद मिलेगी और योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचेगा।वही इस मौके पर झारखंड प्रदेश सचिव अनिल कुमार ओझा,झारखंड कांग्रेस ओबीसी प्रदेश सचिव अश्वनी कुमार आनंद,जिला अध्यक्ष अजय कुमार यादव,संजय कुमार प्रसाद,दीपक यादव,शिवकुमार यादव, वीरेंद्र यादव,उमेश यादव,लालू यादव,देव कुमार यादव,मोहन सिंह,महेंद्र पासवान,मनोज ओझा,उपेंद्र यादव,पीयूष यादव,पप्पू यादव, जितेंद्र यादव,भारत यादव,राजा यादव,संजय यादव,संजय सिंह,मनीष यादव,मो मुरसलिम,सुनील यादव,पिंटू यादव,मो हबीब,पूनम किरण चौरसिया सहित कई कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button