पंचायत समिति कार्यालय में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला का आयोजन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर – पंचायतीराज संस्थाओं के आगामी चुनावों में भाग लेने के इच्छुक संभावित प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया एवं निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी देने के उद्देश्य से शनिवार, 10 अक्टूबर को भुसावर पंचायत समिति कार्यालय में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। विकास अधिकारी सुरेश सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि उपखण्ड अधिकारी राधेश्याम मीणा के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर मोहनसिंह, धनेश कुमार सैनी सहित अन्य वक्ताओं द्वारा जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों के संभावित प्रत्याशियों को नाम निर्देशन पत्र भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा नामांकन से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। इस दौरान कई लोगों ने अपने उत्सुकता भरे प्रश्न भी पूछे जिनका इतमिनान से सभी को जबाब दिया गया। इस अवसर पर सौरभ मिश्रा, ओमहरी, रितुराज, लोकेश जैमन सहित कई लोग मौजूद रहे।


