कृषि महाविद्यालय भुसावर के छः विद्यार्थियों ने फहराया परचम।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर। कृषि महाविद्यालय भुसावर के छः विद्यार्थियों ने फहराया परचम। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ. एम.एल.मीना ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा आयोजित स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा में महाविद्यालय के छः विद्यार्थियों ने अच्छी रैंक लाकर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में अपना प्रवेश सुनिश्चित किया। कृषि महाविद्यालय भुसावर के विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत व लग्न के परिणामस्वरूप छात्र विकास जाजोरिया ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा-नई दिल्ली में पर्यावरण विज्ञान विभाग में प्रवेश प्राप्त किया! छात्र विशाल कुमार बुट्टी ने आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग एवं छात्रा पूजा चौधरी ने पर्यावरण विज्ञान विभाग में शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित किया है इसके साथ ही छात्रा पूजा कुमारी ने रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी में बीज विज्ञान एवं तकनीकी विभाग और छात्र रवि कुमार मीणा ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर-छत्तीसगढ़ में सब्जी विज्ञान तथा छात्रा प्रियंका स्वामी ने श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर में शस्य विज्ञान विभाग में प्रवेश प्राप्त किया !



