कैराना
सर्वपितृ अमावस्या पर यमुना में लगाई श्रद्धा की डुबकी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर यमुना नदी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। वहीं, पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और पिंडदान किया गया।
शनिवार को यूपी—हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर श्रद्धालु सुबह से ही पहुंचने शुरू हो गए थे। दिन निकलने के साथ ही घाट पर लोगों की आवाजाही बढ़ती गई। श्रद्धालुओं ने यमुना के जल में स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। इसके बाद अपने पितरों का स्मरण करते हुए विधि—विधान से पूजा—अर्चना की और पिंडदान किया। वहीं, अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यमुना घाट पर पुलिस के साथ ही निजी गोताखोर तैनात रहे।


