पाकुड़

142.81 लाख रुपये की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास

Laying of the foundation stone for the Primary Health Centre building, to be constructed at a cost of ₹142.81 lakh.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के अमड़ापाड़ा प्रखण्ड की सिंगारसी पंचायत अंतर्गत गौरपाड़ा गांव में 142.80962 लाख रुपये की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि अस्पताल भवन नहीं होने के कारण ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नए भवन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ग्रामीणों, आदिवासियों एवं मूलवासियों के विकास के लिए लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है।
मौके पर युवा नेता विकास मुर्मू, विभागीय सहायक अभियंता प्रदीप रजक सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button