पाकुड़

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Awareness program organized at Open Sky Smart School on World Mental Health Day.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़, विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 10 अक्टूबर को ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल, पाकुड़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीपीसी, पीसीआई एवं यूनिसेफ के डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अनीस अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन भी सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम में तनाव से निपटने, सकारात्मक सोच अपनाने तथा जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों से सहायता लेने के महत्व पर जोर दिया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों के मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य, पढ़ाई और परीक्षा के दबाव तथा बच्चों को अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए सुरक्षित एवं सहयोगपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास सुनिश्चित करना भी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button