पाकुड़
डीएमएफटी मद से जिले के 62 विद्यालयों में तार से घेराबंदी, 32 में कार्य पूर्ण
Wire fencing being installed in 62 district schools using DMFT funds; work completed in 32 schools.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
दुमका । उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देश पर विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीएमएफटी मद से जिले के 62 विद्यालयों में तार से घेराबंदी कराई जा रही है। इसमें मुख्य सड़क मार्गों के किनारे स्थित विद्यालयों को प्राथमिकता दी गई है। चिह्नित विद्यालयों में से 32 में घेराबंदी का कार्य पूरा हो चुका है, 22 में कार्य प्रगति पर है, जबकि शेष 8 विद्यालयों में कार्य शुरू किया जाना है। इस पहल से विद्यालय परिसरों की सीमा निर्धारित करने, बच्चों की सुरक्षा बढ़ाने तथा सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।



