ललितपुर

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा, पात्र युवाओं को जल्द ऋण देने के निर्देश

लंबित आवेदनों का प्राथमिकता से निस्तारण करने पर जोर

बैंक अधिकारियों से लक्ष्य समय पर पूरा करने को कहा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और युवाओं को स्वरोजगार से जोडऩे के उद्देश्य से जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के तत्वावधान में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सीडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनपद की विभिन्न संबंधित बैंक शाखाओं के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। सीडीओ ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाए, ताकि पात्र युवाओं को समय से ऋण सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने ऋण वितरण में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया। सीडीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से युवा अपना व्यवसाय स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने सभी बैंक शाखाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा पात्र आवेदकों को ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सुगम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित आवेदनों को अनावश्यक रूप से रोका न जाए और प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैंक अधिकारियों से योजना के प्रति सक्रिय भूमिका निभाने तथा अधिक से अधिक पात्र युवाओं को लाभान्वित करने की अपेक्षा की गई। बैठक में युवाओं को व्यवसाय एवं सेवा क्षेत्र में नए उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं तक इसका लाभ पहुंचाने और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की आवश्यकता बताई। बैठक के अंत में बैंक प्रतिनिधियों को योजना की प्रगति में तेजी लाने, ऋण आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने और निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button