भरत पुर
भगवान शनि देव की आराधना के साथ मनाई सर्वपितृ (शानिचरी) अमावस्या
पितृपक्ष के अन्तिम श्राद्ध पर श्रद्वालुओं ने की पूजा और तर्पण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक भुसावर शहर सहित उपखण्ड मुख्यालय क्षेत्र के ग्रामीण परिक्षेत्र मे आज 10 अक्टूबर को पितृ पक्ष का समापन शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या के साथ हुआ। वहीं इस बार शनिवार होने से शनिश्चरी अमावस्या का भी संयोग रहा। जहां धार्मिक मान्यता के अनुसार इस सर्वपितृ अमावस्या के दिन ज्ञात,अज्ञात पितरों का स्मरण कर तर्पण, श्राद्ध और पिण्ड दान किया जाता है। और परिजनों को पितरों की मृत्यु तिथि ज्ञात नहीं है अथवा किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर श्राद्ध नहीं हो पाया है, वे इस दिन पितृ कार्य कर सकते हैं। वहीं घरों पर लोगों ने स्नान के बाद काले तिल और कुशा एवं जल से तर्पण कर पितरो के निमित भोजन करवाकर सामर्थ्य के अनुसार अन्न, वस्त्र का दान करते हुए परम्परा का निर्वाहन किया गया। और वहीं सर्वपितृ अमावस्या शनिवार को होने के कारण श्रद्वालुओ ने कोठीवाले हनुमान जी मन्दिर के परिसर में स्थापित, विराजमान भगवान शनि देव की प्रतिमा, कुण्डा वाले हनुमान जी महाराज मन्दिर, बांके बिहारी कॉलोनी आदि सहित शनिदेव मन्दिरों में पहुंचकर विधी विधान पूर्वक शनिदेव की प्रतिमा का तेल से अभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना करते हुए फूलबंगला झांकी सजाकर दीपदान कर ढोलक, झांझ, मंजीरा की थाप पर भजनों के माध्यम से श्रद्वालुओं ने भगवान को रिझाते हुए मनोकामनाएं मांगी गई।


