भरत पुर

स्टोनोग्राफर राहुल सिंघल की सडक दुर्घटना में हुई मौत 

भुसावर में छाई शोक की लहर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर : कस्बा भुसावर निवासी एवं सिविल न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट भुसावर में स्टेनोग्राफर युवा राहुल सिंघल की सडक दुर्घटना में हुई दर्दनाक मृत्यु की खबर से भुसावर सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड गयी। मिली जानकारी के अनुसार कस्बा भुसावर के कोट मौहल्ला निवासी राहुल सिंघल पुत्र बृजमोहन सिंघल (सेवानिवृत्त पटवारी) गुरूवार 08 अक्टूबर 2026 को देर शाम हिण्डौन सडक मार्ग पर सडक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे भुसावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती करवाया गया। जहां सूचना मिलते ही भुसावर थाना पुलिस मौके पर पहुॅची और मामले को लेकर जानकारी ली। घटना के बाद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करते हुए गंभीर हालत में उसे भरतपुर रैफर कर दिया। जहां उन्होने भरतपुर के आरबीएम अस्पाताल में उपचार के दौरान दम तोड दिया। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम कार्रवाही कर बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जिसकी मृत्यु की सूचना से भुसावर में शोक की लहर दौड गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button