बुलंदशहर
मिशन शक्ति के छठे चरण के अंतर्गत जागरूकता रैली को विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बुलंदशहर। मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण के अंतर्गत आज पुलिस लाइन, बुलंदशहर में आयोजित जागरूकता रैली को सिकंदराबाद विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील कुमार एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नारी सशक्तीकरण सुरक्षित, समृद्ध एवं विकसित उत्तर प्रदेश की आधारशिला है।



