बुलंदशहर

अग्र बंधुओं ने मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती किये अपने जनक को श्रृद्धा सुमन अर्पित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर अग्रसेन सेवा समिति के तत्वावधान में अग्र बंधुओं ने रविवार को अपने जनक महाराजा अग्रसेन जी की जयंती समारोह पूर्वक धूमधाम से मनाई।
प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर स्थित शनि धाम प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि महाराज अग्रसेन ने अग्रवाल समाज में सहयोग समर्पण और अपने बंधुओं की हर संभव मदद और सहयोग करने का मूल मंत्र एक रुपया एक ईंट सिद्धांत द्वारा दिया था। हम सभी को अपने समाज की एकता और सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए जिससे हमारा समाज तरक्की और विकास की राह पर निरंतर अग्रसर रहे।
समारोह में मौजूद सभी अग्र बंधुओं ने महाराज अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जजयप्रकाश गुप्ता ने की तथा संचालन चेतन कंसल ने किया।
इस अवसर पर नागेश्वर मंदिर के महंत आचार्य कुलदीप शास्त्री,नामित सभासद नरेश तायल, योगेश कुमार अग्रवाल राजेश गोयल नितिन सिंघल दीपक अग्रवाल दीनू, गौरव गुप्ता,नीरज गुप्ता,दीपक गुप्ता पुनीत सिंघल,दीपक सिंघल अंकुर गुप्ता, अमित सिंघल राजेश गर्ग टीनू नवनीत गुप्ता पुष्कर अग्रवाल अंकुर अग्रवाल  विजय कंसल मनोज कुमार गुप्ता केशव सिंघल मोहित अग्रवाल मिक्की, सुशील कुमार गुप्ता निखिल अग्रवाल एडवोकेट, गौरव अग्रवाल एडवोकेट ,इच्छित सिंघल, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button