शामली
युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मुजफ्फरनगर जनपद के अमनपुरा गांव निवासी सावन पर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता के अनुसार, आरोपी का उसके पड़ोस में आना-जाना था। इसी दौरान उसने उसकी बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और करीब एक सप्ताह पहले अपने साथ ले गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की बरामदगी और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
