गोड्डा

माँ शमशान काली मंदिर मे 8 नवंबर को होगी पूजा

बनारस से आए पण्डितों द्वारा होगा मां काली की भव्य आरती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। मां काली की पूजा अर्चना धूमधाम से करने के लिए मंदिर प्रांगण में मां शमशानकाली पूजा समिति की बैठक सीताराम राउत
की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बताया कि इस बार मां की पूजा 8 नवंबर को होगी। समिति के निर्णयानुसार इस बार मां काली की पूजा अर्चना के साथ साथ बनारस से आए पंडितों की टोली (गंगा आरती) के द्वारा मां काली की भव्य आरती की जाएगी। संध्याकालीन छह बजे से पूजा, आठ बजे आरती, तत्पश्चात प्रसाद एवं महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। मंदिर एवं इसके परिसर की रंगाई पोताई, प्रतिमा का रंग रोगन, मंदिर के अंदर एवं बाहर आकर्षक सजावट, फूल सजावट, तोरणद्वार, हवन, कीर्तन, पूजा, प्रसाद एवं महाप्रसाद की व्यवस्था समिति के सदस्यों के बीच अलग अलग दी गई। भक्तों के लिए महाप्रसाद की भी समुचित व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अजित कुमार सिंह, राजेश कुमार झा, पूर्व शाखा प्रबंधक
प्रफुल कुमार मंडल, सुनील कुमार झा, मृतुंजय झा, कन्हवारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू राउत, पूर्व मुखिया परमानन्द साह बबलू, उप मुखिया अशोक कापरी, पंचायत समिति सदस्य राजकुमार साह, क्रांतिप्रसाद गुप्ता, भवेश रजक, पवन झा, विकास साह, प्रेम झा, सुभाष झा, सुबोध मांझी, जीवन झा, घनश्याम ठाकुर, पंडित गोपाल झा, गजेन्द्र झा, उमाकान्त झा, ठाकुर शिवेन्द्र सिंह, विजय कुमार मिश्रा, मणिकांत दुबे, कृष्ण कुमार मिश्रा, श्रवण अग्रवाल, प्रमोद चौधरी, रमाकांत सिंह, श्यामसिंह, निखिल झा, अशोक कुमार मिश्रा, राजेन्द्र झा, सुधांशु शेखर ठाकुर, अनंत झा आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button