गोड्डा

स्पार्टन क्रिकेट एकेडमी महागामा ने 6 विकेट से दर्ज की शानदार जीत

कटकी कुमार बने प्लेयर ऑफ द मैच

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में गांधी मैदान में रितेश मेमोरियल क्रिकेट लीग का खेल चल रहा है। रविवार को स्पार्टन क्रिकेट एकेडमी महागामा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नन्हे सितारे कोचिंग सेंटर को 6 विकेट से पराजित कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। सचिव रंजन कुमार ने बताया कि मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नन्हे सितारे कोचिंग सेंटर की टीम ने 18 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए। इसके जवाब में स्पार्टन क्रिकेट एकेडमी महागामा की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मात्र 12.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 112 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। स्पार्टन क्रिकेट एकेडमी महागामा की जीत में गेंदबाज कटक़ी कुमार की अहम भूमिका रही। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार सदस्य मुकेश मंडल के द्वारा दिया गया। दूसरे मुकाबले में जे.पी. हॉली मिशन स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द पर्सिस्टेंस क्लासेस की टीम को 1 विकेट से पराजित कर रोमांचक जीत दर्ज की। मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और परिणाम अंतिम क्षणों तक अनिश्चित बना रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए द पर्सिस्टेंस क्लासेस की टीम ने 18.1 ओवर में 127 रन बनाकर अपने सभी विकेट गंवा दिए। इसके जवाब में जे.पी. हॉली मिशन स्कूल की टीम ने 18.4 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम किया।
इस मैच में जे.पी. हॉली मिशन स्कूल के सुमित कुमार गोस्वामी ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। सुमित कुमार बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संघ के सदस्य अवधेश कुमार के द्वारा दिया गया। इस दौरान कोषाध्यक्ष सनोज कुमार, संजीव कुमार मुन्ना सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button