शामली

नगर पंचायत थानाभवन मे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
थानाभवन : बिगड़ती जीवनशैली और गलत खान-पान के कारण अनेक बीमारियाँ मानव स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही हैं। यदि समय रहते इन बीमारियों का पता चल जाए, तो भविष्य में आने वाली अप्रिय स्थितियों से बचा जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए,  अजय संगल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस और रिसर्च क़े आयुष्मान सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल मेरठ करनाल रोड झिझाना टाउन शामली के सहयोग एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन नगर पंचायत थानाभवन टाउन हॉल मे किया गया।निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ नगर पंचायत चेयरमैन पति हाजी राव जमशेद ने फीता काटकर किया।हाजी राव जमशेद ने कहा की इस तरह क़े निशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगते रहने चाहिए जिससे गरीब व्यक्तियों को इसका सीधा लाभ मिल सके उन्होंने सभी इस कैंप क़े लिए सभी डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया।
 शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चला शिविर मे ईसीजी, इको जांच व ब्लड शुगर की जांच फ्री की गई तथा लगभग 200 मरीजो को दवाइयां भी फ्री दी गई।शिविर मे आयुष्मान सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल क़े कुशल डॉक्टर, एमबीबीएस एमडी डीएम डॉक्टर जितेंद्र कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर देव एमडी फिजिशियन डॉक्टर मारूफ व डॉक्टर दिव्यांक एडमिन मैनेजर कमल किशोर रवि भारद्वाज एवं सद्दाम अली मौजूद रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रति हाजिर राव जमशेद सभासद अंशुल गर्ग राजवीर सिंह अनिल कुमार  जय भगवान दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button