मथुरा

मथुरा एसएसपी ने 11 चौकी प्रभारी बदले

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। एमएलसी का चुनाव सम्पन्न होते ही और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार से पहले मथुरा के पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर बदलाव हुआ है। पुलिस कप्तान ने कई चौकी प्रभारियों और दरोगाओं को इधर से उधर किया है। एसएसपी ने दो दर्जन से अधिक उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सूची में 11 चौकी प्रभारियों के तबादले भी शामिल हैं। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार बघेल को जमुनापार में अतिरिक्त निरीक्षक अपराध नियुक्त किया है। बलदेव के हनुमान तिराहा चौकी प्रभारी वीर सिंह को हाईवे थाने भेजा गया है। मांगेराम को हाईवे थाने की बालाजीपुरम चौकी और भुवनेश दीक्षित को बिहारी जी चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button