भरत पुर

करवा चौथ पर महिलाओं ने चौथ माता की पूजा अर्चना कर पति की लम्बी आयु और अखण्ड सौभाग्य की कामना 

निर्जला व्रत रखकर सुनी सामुहिक कहानी 

बाजारों में हुई जमकर खरीददारी 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर शहर सहित उपखण्ड मुख्यालय क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में 29 अक्टूवर गुरुवार को कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन करवा चौथ का त्यौहार पति पत्नि के पवित्र बंधन का प्रतीक एवं दोनों के लिए एक दूसरे के प्रति प्रेम, त्याग और उत्सर्ग की चेतना का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जहां सुहागिन महिलाओं ने पति की लम्बी आयु, सौभाग्य एवं स्वास्थ्य की कामना को लेकर पूरे दिन सूर्य उदय से लेकर चन्द्र उदय तक निराहार और निर्जला व्रत रह कर शाम को सोलह श्रंगार कर गणेशजी और शिव पार्वतीजी का विधी विधान पूर्वक पूजन कर सामुहिक रुप में माता करवा और वीरवती की कहानी सुन रात्रि को चन्द्रमा को अर्ध्य देकर व्रत खोला गया। वहीं भुसावर के हिण्डोन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन कोठीवाले हनुमान जी मन्दिर प्रांगण में स्थापित चौथ माता की विशेष पूजा अर्चना करते महिलाओं ने रंग बिरंगे पारम्परिक परिधानों में सज संवर कर हाथों में मेहंदी लगवाकर सोलह श्रंगार का सामान, मिष्ठान चौथ माता को अर्पित कर माता से पति की लम्बी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, अखण्ड सौभाग्य और परिवार में सुख, समृद्धि की कामना करते हुए ढोलक, झांझ, मंजीरा की थाप पर भजनों के माध्यम से माता को रिझाते हुए अपनी अरदास लगाई। वही बुजुर्ग महिलाओं ने उपस्थित उपस्थित महिलाओं को करवाचौथ के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की और अपने अनुभवों को शेयर किया। करवा चौथ के पर्व दौरान भुसावर के बाजारों में दिनभर खासी भीड़ नजर आई जहां कपड़े, कॉस्मेटिक, ब्यूटी पार्लरों और ज्वैलर्स सहित विभिन्न दुकानों पर महिलाओं की चहल पहल रही । वहीं विशेष कर अच्छी भीड़ करवा बेचने वालों की दुकानो पर रही, जहां बाइकों के कारण कई बार जाम की स्थति पैदा हो गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button