पाकुड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की जयंती पर किया माल्यार्पण
BJP workers in Pakur garlanded a statue of Sardar Patel on his birth anniversary.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैंक कॉलोनी स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष सोहन मंडल ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री रूपेश कुमार भगत ने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के बाद देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति और एकता की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुग्राहित प्रसाद साह, अमृत पांडेय, नगर महामंत्री मनीष राज चौबे, कुंदन गोस्वामी, पंकज साह, धर्मेंद्र त्रिवेदी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



