पाकुड़

पलाश मार्ट निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग

Questions raised over construction quality at Palash Mart; demand for an inquiry.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पुराने प्रखंड कार्यालय पाकुड़ परिसर में राज्य योजना मद से करीब 496.442 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन पलाश मार्ट की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडे ने निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों की अनदेखी और तकनीकी निगरानी के अभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि निर्माण स्थल पर न तो संवेदक मौजूद रहते हैं और न ही कार्यकारी एजेंसी विशेष प्रमंडल के कनीय अभियंता या तकनीकी प्रतिनिधि नियमित निगरानी करते दिखाई देते हैं। उन्होंने निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए मामले को गंभीर बताया। अमृत पांडे ने उपायुक्त मेघा भारद्वाज से पलाश मार्ट निर्माण कार्य की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच में अनियमितता की पुष्टि होने पर संबंधित अधिकारियों और संवेदक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button