मेरठ

एमआईईटी स्कूल में ‘यूफोरिया 2.0’ का आयोजन, पल्लवपुरम शाखा बनी ओवरऑल चैंपियन

लोक नृत्य, फ्यूजन डांस और देशभक्ति गीत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। मवाना रोड स्थित एमआईईटी पब्लिक स्कूल में अंतरशाखीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ‘यूफोरिया 2.0’ का आयोजन किया गया। इसमें मवाना रोड, पल्लवपुरम और जागृति विहार शाखाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में लोक नृत्य, फ्यूजन डांस और देशभक्ति गीत प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, देशप्रेम और कलात्मक प्रतिभा की शानदार झलक पेश की।

प्रतियोगिताओं में देशभक्ति गीत और फ्यूजन डांस में एमआईईटी स्कूल मवाना रोड शाखा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि लोक नृत्य में एमआईईटी स्कूल पल्लवपुरम शाखा विजेता रही। सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पल्लवपुरम शाखा ने ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की।

प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्य जॉय बनर्जी  और पिंकी गोयल वर्मा ने किया। इस अवसर पर चेयरमैन विष्णु शरण अग्रवाल, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, मैनेजर बरखा अग्रवाल, मवाना रोड की प्रधानाचार्या रुपाली सहगल, जागृति विहार की प्रधानाचार्या डॉ. सिल्की वर्मा और पल्लवपुरम के प्रधानाचार्य नवनीत चड्ढा ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में सांस्कृतिक जागरूकता, आत्मविश्वास, आपसी सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button