उपासना मरांडी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, एफसी चेंजिंग स्टार बनी विजेता
Upasana Marandi boosted the players' morale; FC Changing Star emerged as the winner.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के महेशपुर प्रखण्ड अन्तर्गत तेलियापोखर पंचायत स्थित फुटबॉल मैदान में बीटीएमसी क्लब के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। फाइनल समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य एवं युवा नेत्री उपासना मरांडी शामिल हुईं। फाइनल मुकाबला एफसी चेंजिंग स्टार और एफसी मुर्मू स्टार के बीच खेला गया, जिसमें पेनाल्टी शूटआउट में शानदार प्रदर्शन करते हुए एफसी चेंजिंग स्टार ने एक गोल से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को उपासना मरांडी ने 30 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपासना मरांडी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताते हुए खिलाड़ियों से निरंतर मेहनत करने और भविष्य में झारखंड एवं देश का नाम रोशन करने की अपील की। कार्यक्रम में झामुमो जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, मुखिया मरियम मरांडी, प्राचार्य संजय कुमार प्रसाद सहित कई जनप्रतिनिधि, झामुमो कार्यकर्ता, आयोजन समिति के सदस्य एवं हजारों की संख्या में खेलप्रेमी दर्शक उपस्थित थे।



