शिक्षा और विकास को लेकर उपासना मरांडी सक्रिय, नवोदय विद्यालय की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
Upasana Marandi is active regarding education and development; she has assured that the problems faced by Navodaya Vidyalaya will be addressed.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
महेशपुर, पाकुड़। झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां एवं सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम के साथ महेशपुर प्रखंड के तेलियापोखर स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार प्रसाद एवं अन्य शिक्षकों से मुलाकात कर शैक्षणिक व्यवस्था और विद्यालय की बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली। विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य संजय कुमार प्रसाद ने उपासना मरांडी का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। मुलाकात के दौरान प्राचार्य ने विद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। साथ ही विद्यालय परिसर के अंदर सड़क निर्माण की मांग रखते हुए इस दिशा में आवश्यक पहल करने का आग्रह किया। उपासना मरांडी ने विद्यालय प्रबंधन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए जल्द पहल करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना समाज एवं क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि विद्यालय की समस्याओं को दूर करने और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर तेलियापोखर पंचायत की मुखिया मरियम मरांडी, पूर्व युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र मुर्मू, मोहनलाल टुडू, निरोज मड़ैया सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे।



