बरेली
SSP अनुराग आर्य का सख्त एक्शन
जनशिकायत निस्तारण में लापरवाही पर विशारतगंज-शेरगढ़ थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । एसएसपी अनुराग आर्य ने जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक जनपद के समस्त अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और आईजीआरएस/शिकायत प्रकोष्ठ कर्मियों के साथ शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण को लेकर समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में हुई। समीक्षा में पाया गया कि अगस्त के सापेक्ष सितंबर में थाना विशारतगंज में 43 की तुलना में 63 प्रार्थना पत्र (46% अधिक) और थाना शेरगढ़ में 66 की तुलना में 86 प्रार्थना पत्र (30% अधिक) प्राप्त हुए। शेरगढ़ में विगत 16 माह के औसत में भी 24 प्रतिशत वृद्धि मिली। जनपद में सर्वाधिक बढ़ोतरी इन्हीं दो थानों में मिलने पर दोनों प्रभारी निरीक्षकों को थाना प्रभारी पद से हटाकर तत्काल प्रभाव से रिजर्व पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया गया।
एसएसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जनसुनवाई को गंभीरता से लें और जारी निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें।




