शामली
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल
पंजोखरा के पास हुआ हादसा, सीएचसी में कराया भर्ती
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव पंजोखरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार छपरौली थाना क्षेत्र निवासी शिवम पुत्र बबला और पंकित पुत्र रामबीर बाइक से शामली की ओर से अपने घर लौट रहे थे। पंजोखरा गांव के निकट पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि घायलों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।