रांची

जिलिंगगोड़ा पहुंचे सुदेश महतो, जताया शोक

Sudesh Mahato reached Jilinggoda and expressed his condolences.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पैतृक ग्राम जिलिंगगोड़ा (पूर्वी सिंहभूम) पहुंचे और उनसे मुलाकात कर उनके पोते स्व. वीर सोरेन के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। महतो ने स्व. वीर सोरेन के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिवार के अन्य सदस्यों से भी भेंट कर इस दुखद घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि यह अपूरणीय क्षति केवल परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए अत्यंत मर्माहत करने वाली है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, आजसू के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button