खुशियों का होली त्यौहार में पसरा मातम, चाकू से खुनी अंजाम, मौत
The joyous Holi festival was marred by mourning, with a knife resulting in death.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा (नंदीपाड़ा) में 44 वर्षीय देवराज सरकार उर्फ निमुवा की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर देने की मामला प्रकाश में आया है । बताया जा रहा है कि पहले से घात लगाए बैठे 8- 10 के संख्या में अपराधी ने देवराज पर चाकू से हमला कर नौ दो ग्यारह हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके कर पहुंचे और घायल अवस्था में पड़े रहे देवराज का उपचार हेतु उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने देवराज को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि लेन-देन को लेकर पूर्व की रंजिश ने इस दर्दनाक घटना तक सनसनी फैला दिया। सूत्रों के अनुसार आपस में झड़प पहले भी एक बार हुई थी। जो आज की घटना ने मातम में तब्दील कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटना को लेकर अग्रेत्तर कारवाई कर रही थी।



