ललितपुर

मानदेय न मिलने से शिक्षा मित्रों की होली फीकी

विभागीय लापरवाही पर जताया रोष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। होली से पूर्व मानदेय दिलाए जाने के शासनादेश के बावजूद जनपद ललितपुर में शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों एवं अन्य कर्मचारियों को भुगतान न होने से नाराजगी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि जिले के लगभग 1450 शिक्षा मित्रों व संबंधित कर्मचारियों को समय पर मानदेय नहीं मिला, जिससे उनके सामने त्योहार मनाने में आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत कार्यरत कर्मियों को होली से पहले वेतन/मानदेय दिए जाने के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन स्थानीय स्तर पर इन आदेशों का पालन नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है। शिक्षा मित्रों का कहना है कि परिषदीय कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उन्हें हर बार त्योहारों पर परेशानी उठानी पड़ती है।
मामले को लेकर आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भगवत सिंह बैंस ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा मित्रों का मानदेय कभी भी समय से नहीं दिया जाता, जबकि वे अल्प मानदेय में लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी होली से पहले भुगतान न होने से शिक्षा मित्रों में गहरी नाराजगी है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मानदेय जारी नहीं किया गया तो मामले से माननीय मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। शिक्षा मित्रों ने संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button