ललितपुर

पैंतीसवां होली मिलन समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया

राघव लोककला सोसाइटी तथा हास्य कलाकार विक्की मंचला की डांस प्रस्तुतियों ने शमां बांधा

घंटो फाग, गुलाल, डांस और मस्ती का दौर चला, संगीत की धुन पर थिरके लोग
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। बुन्देलखण्ड विकास सेना तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय संस्कृति भाईचारा, उत्साह उमंग और बुन्देली लोक संस्कृति को संजोने वाला 35 वां  रंगारंग कार्यक्रम स्थानीय कम्पनी बाग में मनाया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण ने लोगों को होली की प्रशन्सा की। सदर विधायक ने कहा कि अनेक वर्षों से आयोजित करने वाले ऐसे कार्यक्रम हमारी बुन्देली संस्कृति को प्रोत्साहित करते रहते है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि ललितपुर में बु.वि. सेना का मनाया जाने वाला आयोजन पूरे बुन्देलखण्ड में अभूतपूर्व है। लोक संस्कृति से ओत- प्रोत राघव ज्ञलोक कला सोसाइटी नृत्य मण्डली ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। इसके अलावा सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार विक्की मंचला ने अपने डांस प्रस्तुतियों से लोगों को हंसा हंसाकर लोटपोट कर दिया। इस मौके पर फ्रेण्ड्स ऑर्केस्ट्रा के कलाकारों में अभिमन्यु तोमर, संदेश परिहार, अरमान कुरैशी तथा बांसुरी वादक प्रमोद मुड़ेले ने सुमधुर, मस्ती और तरंग के गीतों से जमकर तालियां बटोरी। इस दौरान बुन्देली फाग, अबीर, गुलाल, डांस मस्ती के माध्यम लोगों ने थिरकते हुए जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान लकी ड्रा के माध्यम से जनता को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बुविसे प्रमुख हरीश कपूर टीटू अपनी टीम के साथ शहरवासी भी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button