ललितपुर

धूमधाम से निकले भगवान के विमान, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उतारी आरती

बारिश के बीच भी नहीं कम हुआ भक्तों का उत्साह

धर्मध्वजा लेकर जयकारे लगाते निकले श्रद्धालु, ढोल-नगाड़ों पर जमकर थिरके भक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

ललितपुर। नेहरू नगर स्थित श्रीश्री 1008 श्री सिंह वाहिनी माता मंदिर, हनुमान मंदिर एवं शिव मंदिर पतरुआ धाम से बुधवार को बड़े ही धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ भगवान के विमानों की शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। भगवान के विमान पूरे मोहल्ले में भ्रमण करते हुए श्रद्धालुओं के घर-घर पहुंचे, जहां लोगों ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भगवान का स्वागत किया। भगवान के विमान जैसे ही मोहल्ले में श्रद्धालुओं के घरों के सामने पहुंचे, लोगों ने उन पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालु अपने-अपने घरों के बाहर सजी हुई थालियां लेकर खड़े रहे और भगवान के विमान में विराजमान भगवान की विधि-विधान एवं भक्तिभाव से आरती उतारी। इस दौरान वातावरण भगवान के जयकारों से गूंज उठा। धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। बारिश के बीच भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। श्रद्धालु पानी में भीगते हुए भगवान के विमानों को अपने कंधों पर रखकर आगे बढ़ते रहे। बारिश में भीगने के बावजूद भगवान के प्रति उनकी श्रद्धा और समर्पण में कोई कमी नहीं दिखाई दी। विमान शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया। महिलाएं, पुरुष और बच्चे धार्मिक उल्लास में शामिल रहे। कई श्रद्धालु अपने हाथों में धर्मध्वजा लेकर भगवान के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा के साथ चलते रहे। भक्ति संगीत और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरे मोहल्ले में धार्मिक वातावरण बना रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button