जामताड़ा
समेकित कृषि प्रणाली पर किसानों को दिया गया दो दिवसीय प्रशिक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जामताड़ा : विद्यासागर जामताड़ा कर्माटांड़ प्रखंड के मोहनपुर पंचायत भवन में एग्रीकल्चर एक्सटेंशन के तहत कृषि उन्नति योजना के द्वारा किसानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को समेकित कृषि प्रणाली से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
प्रशिक्षण में प्रशिक्षक मोहम्मद हनीफ, एवं राजू लाल रजवाड़ ने किसानों को समेकित कृषि प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कृषि के विभिन्न घटकों को आपस में जोड़कर खेती करने, उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने तथा कृषि से अधिक लाभ प्राप्त करने के उपायों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब 40 महिला एवं पुरुष किसान शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान किसानों ने कृषि से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और संभावनाओं को लेकर प्रशिक्षकों से जानकारी प्राप्त की। किसानों को आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
दो दिवसीय प्रशिक्षण के समापन पर किसानों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से उन्हें खेती के नए तरीकों और बेहतर कृषि प्रबंधन की जानकारी मिलती है, जिससे वे अपनी कृषि गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से कर सकेंगे। इस कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक विजय कुमार पंचायत के कृषक मित्र एवं दर्जनों किसान उपस्थित थे




